---Advertisement---

प्रेमी संग फरार हुई बहू , लौटकर आई तो ससुराल वालों ने ऐसे उतारा प्यार का भूत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

desk khabar khuleaam

हीरालाल राठिया

मध्य प्रदेश में प्रेमी से शादी करने के लिए फरार महिला को पकड़कर उसके परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।प्रेमी से शादी करने के गई विवाहिता को जेठ-देवर ने बुरी तरह पीटा प्रेमी से शादी करने के गई विवाहिता को जेठ-देवर ने बुरी तरह पीटाधारः मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई का मामला सामने आया है। घटना गंधवानी तहसील के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम कोदी की है। महिला की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाहिता महिला पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी से दूसरी शादी के लिए घर से फरार हो गई थी। इस बात से नाराज होकर परिवार के लोगों ने ही महिला को बुरी तरह से पीटा।महिला की पिटाई करने वाले 7 लोग गिरफ्तारवायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में गांव के सरपंच नूर सिंह और महिला के परिवार के लोग शामिल हैं। सरपंच को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी अन्य आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया गया।गांव के सरपंच और महिला के परिवार पर पिटाई का आरोपपुलिस ने बताया कि ग्राम कोदी आंगनवाड़ी केन्द्र के सामने पीटा गया था। पिटाई करने वाले लोगों में महिला का देवर, जेठ और ग्राम सरपंच नूर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा गांव के अतर, गुलाब और मड़िया पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने गांव के सरपंच, अपने परिवार के लोगों और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशानइस घटना के मामले पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। जिस क्षेत्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है वह गंधवानी विधानसभा कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की है। वहीं, जिले से हाल ही में सांसद चुनी सावित्री ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है। जिन्हें महिला बाल विकास विभाग दिया गया। महिला की पिटाई के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम दावों पर सवालिया निशान लग गया है। विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की आलोचना की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment