अब इस वार्ड में होगा चुनावी घमासान , उम्मीदवारों कि लिस्ट में आया विद्या साहू का नाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ / नगरीय निकाय चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। वार्ड क्रमांक 21 में उम्मीदवारों कि लिस्ट में अब विद्या साहू का नाम सामने आया है। जिससे चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। विद्या साहू बेलादुला वार्ड का बहूचर्चित नाम है। युवाओं के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले विद्या साहू के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा से उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। वहीं उनके समर्थक अभी से एक्टिव हो गए हैं। इस बार वार्ड क्रमांक 21 सामान्य सीट के लिए आरक्षित हुआ है। अब तक इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए संजय दास, अजय मिश्रा, और राजेश प्रधान का नाम सामने आया था। वहीं अब विद्या साहू का नाम सामने आने से चुनावी घमासान होना तय है। क्योंकि विद्या साहू वो युवा चेहरा है जो सामाजिक कार्यों में हमेशा एक्टिव रहते हैं। वार्ड के हर वर्ग के लोगों के सुख दुख में वो निश्वार्थ खड़े होते हैं.. वहीं असहाय लोगो की मदद करने में भी पीछे नहीं हटते। इसी का फायदा उन्हें वार्ड पार्षद चुनाव में मिल सकता है। विद्या साहू भोलेनगर के रहने वाले हैं। बीते दो चुनाव में उन्ही के मोहल्ले से विजयी दोनों पार्षदों को चुनाव जिताने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस बार वो खुद वार्ड के विकास के लिए आगे आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment