---Advertisement---

नदी में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3014285

खबर खुलेआम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार की सुबह केलो नदी में अज्ञात शख्स की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह केलो नदी के किनारे निर्माणाधीन मैरीन ड्राइव, प्रगति नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सुबह-सुबह नदी किनारे पहुंचे लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त के लिये आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment