---Advertisement---

गांव में घुसे 2 हाथी .. ग्रामीणों ने घेरा .. दहशत मे फंसेहाथी .. वन विभाग और प्रशासन मौके पर मौजूद

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3636583

खबर खुलेआम

गोकुल राठिया के विशेष सहयोग

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा तहसील क्षेत्र अंतर्गत छर्राटांगर के ग्राम डोकरबुड़ा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गए। हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। भीड़ ने अनजाने में हाथियों को चारों ओर से घेर लिया, जिससे दोनों वन्यजीव बीच बस्ती और खेत-खलिहानों के पास घंटों फंसे रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी बाहर निकलने की लगातार कोशिश करते रहे, लेकिन चारों तरफ मौजूद भीड़ और शोर-शराबे के कारण वे असमंजस की स्थिति में इधर-उधर भटकते रहे।

इस दौरान किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रही और पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त रहा।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाने की समझाइश दी और भीड़ को पीछे हटाकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर निकालने का प्रयास शुरू किया। वन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

3636420

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से घरघोड़ा और आसपास के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। इससे पहले भी हाथियों के गांवों और खेतों में पहुंचने से फसलों का नुकसान हो चुका है और कई हादसे भी सामने आ चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, भीड़ न लगाएं और किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि से बचें। अधिकारियों का कहना है कि सतर्कता और संयम से ही मानव और वन्यजीव, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment