
डेस्क खबर खुलेआम www.khabarkhuleaam.com

धरमजयगढ वनमंड़ल क्षेत्र जंगली हाथियों का गढ माना जाता है, जहां पर वनमंड़ल के किसी न किसी क्षेत्र में हाथी आमदगी का खबर देखने व सुनने को मिलता रहता है। इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ रायगढ़ मुख्य मार्ग सरिया नाला के पास क्रोंधा गांव सड़क मोड़ पर दो नर हाथी सड़क पार करते देख कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। जिससे आवागमन करने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा।और वहीं वनविभाग की टीम पहुंचकर अपने आसपास के लोगों को अलर्ट कर रहे थे। और वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि हाथियों का जाने की दिशा दर्रीडीह शेरबन गांव के जंगल तरफ जा सकतें।जिसे लेकर वनविभाग के कर्मचारी क्षेत्रों के लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है।






