---Advertisement---

बाईक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा .. दो की मौत एक कि हालत गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3723982

खबर खुलेआम

5 जुलाई 26 / रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमे भारी वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार की सुबह तकरीबन 10ः40 के आसपास भारी वाहन क्रमांक OD 16 C 7859 के चालक ने चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाईक सवार युवक प्रकाश राठिया 20 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी के बाद दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही दूसरे युवक उम्र करीब 21, साल वहीं तीसरे युवक ज्ञानचंद मिर्धा 21 साल, गंभीर रूप से घायल हो गया है।

3723951

जिसे जिला अस्पताल से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के बताये जा रहे हैं जो आज सुबह किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर आगे कि जाँच कार्यवाई मे जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment