चीख पुकार मची जब डेम में 70 लोगों से भरी नाव पलटी , रेस्क्यू में लगी पुलिस 4 की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
IMG 20240419 WA0082

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

हीरालाल राठिया

झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना अंतर्गत सरधा डेम में पिकनिक मनाने के लिए करीब 50 लोगों का एक समूह नाव से पत्थरसेनी मंदिर गया था। इसी बीच नाव नदी में डूब गई। इस नाव में करीब 20 से 25 लोग कोतरलिया के थे। बताया जा रहा है कि यह घटना शाम करीब 4 बजे घटित हुई है। सूचना मिलने के बाद झारसुगुड़ा एसपी, रेंगाली थाना प्रभारी सहित एक दर्जन से अधिक रेक्स्यू टीम मौके पर पहुंची है। सभी मृतक रायगढ जिले के बताए जा रहे हैं।

IMG 20240419 WA0083

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के यहां खरसिया से 50 लोग पहुंचे थे, जहां से सभी एक साथ ओडिशा के पंचगांव स्थित पत्थरसेनी मंदिर दर्शन करने के लिए निकले। वहां पहुंचने के बाद नाव में घूमने के दौरान बीच नदी मे नाव पलट गई और उसमें सवार 70 लोग महानदी में समा गए। अफरा तफरी के माहौल के बीच समाचार लिखे जाने तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं एक दर्जन लोग अभी भी लापता है। शेष लोगों को बचा लिया गया है। सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस भी गोताखोरों की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर ओडिशा पुलिस के साथ मिल कर रेक्स्यू आपरेशन में जुट गई है।

IMG 20240419 WA0084

मछली पकड़ने वाली नाव में थे सवार

समाचार लिखे जाने तक इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। झारसुगुड़ा पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां सरधा महानदी डेम के तट पर स्थित पत्थरसेनी देवी मंदिर में डूबे नाव से करीब 40 लोगों को नदी से निकाल लिया गया है। हालांकि अब तक कई लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वे लोग जिस नाव से मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे, वह मछली पकड़ने वाली सामान्य नाव थी। जिसमें लाइफ जैकेट सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण का अभाव था। वहीं एक नाव में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था।

IMG 20240419 WA0085

लापरवाही पर आक्रोश

स्थानीय जानकारों की मानें तो इससे पहले भी इस तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में इस घटना के बाद शासन ने नाव में लाइफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण अनिवार्य कर दिया था। किंतु इसके बाद लापरवाही बरती गई। जिसके कारण अब घटना स्थल पर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

नाव में सवारी ले जाने की अनुमति नहीं

कुछ स्थानीय सूत्रों की मानें तो जिस नाव पर वे लोग सवार थे, उन्हें नदी पार कराने या दर्शन कराने लेकर जाने की अनुमति न तो ग्राम पंचायत की ओर से दी गई थी और न ही जनपद पंचायत या किसी प्रशासनिक संस्था की ओर से। ऐसी स्थिति में यह भी एक बड़ी लापरवाही के रूप में सामने आ रहा है।

R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment