---Advertisement---

गांव को नया सामुदायिक भवन मिला .. ग्रामीणों में खुशी की लहर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3135824

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता / प्रदीप धोबा

एस.एस.डी. प्लांट हेड ने फीता काटकर किया उद्घाटन, जिंदल फाउंडेशन और प्रबंधन के प्रति जताया आभार

सामारूमा। ग्राम सामारूमा में 14 मई 2026 को गांववासियों के लिए निर्मित नए सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। एस.एस.डी. प्लांट हेड द्वारा फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं प्लांट प्रबंधन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नवनिर्मित सामुदायिक भवन गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा। ग्रामीणों ने इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताया।

3135812

उद्घाटन समारोह के दौरान गांववासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने जिंदल फाउंडेशन, एस.एस.डी. प्लांट प्रबंधन एवं इस कार्य से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास और जनकल्याण के लिए किया गया यह योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह गांव को सहयोग मिलता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए सभी संबंधित लोगों को धन्यवाद देते हुए इसे गांव के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment