---Advertisement---

परिचय का फायदा उठाकर घर पहुंचा .. महिला से छेडछाड़ कर किया मारपीट .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3048117

खबर खुलेआम

7 मई, रायगढ़* । थाना कोतरारोड़ में दिनांक 04.05.2026 को एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी शशिरंजन द्विवेदी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और उसके बेटे से परिचय होने के कारण घर में उसका आना-जाना था। दिनांक 29.04.2026 को जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्य से बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी, तभी आरोपी शशिरंजन द्विवेदी घर के भीतर घुस आया और गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी जबरदस्ती करने लगा और विरोध करने पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर धमकी देने लगा। महिला किसी तरह अपनी इज्जत बचाकर वहां से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और बाद में अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।  महिला ने बताया कि दिनांक 02.05.2026 को आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर धमकी भी दी। इसके बाद दिनांक 04.05.2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। महिला की शिकायत पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 76, 331(5), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी उम्र 31 वर्ष निवासी दरूआ जिला पलामू झारखंड, हाल निवासी कोतरारोड़ जिला रायगढ़* को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।  

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओ के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की शून्य सहनशीलता की नीति है। ऐसे मामलों में तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment