---Advertisement---

तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश .. पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260405 WA0029

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां तालाब में दो बच्चों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मामला बगीचा थाना क्षेत्र के महादेव डाँड़ इलाके के बिसबहरी गांव का है। यहां के दो बच्चे गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो 8 वर्ष बीते दिन से लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का पता नहीं चला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।तालाब में मिले शव:सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गांव में सघन तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के ही एक तालाब में दोनों बच्चों की लाश तैरती हुई मिली। यह दृश्य देखकर गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक रूप से मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।इलाके में मातम और चर्चा:दो मासूम बच्चों की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, बच्चों के लापता होने और फिर तालाब में शव मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment