---Advertisement---

संत निरंकारी फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन .. मानवता कि मिशाल – लगभग 79 यूनिट ब्लड डोनेट किया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2906671

खबर खुलेआम

24 अप्रैल मानव एकता दिवस के मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रायगढ़ ने बाबा गुरूबचन सिंह की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन में चला जिसका शुभारंभ रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने रिबन काटकर किया।इस शिविर में मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित और प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।संत निरंकारी मण्डल रायगढ़ शाखा प्रमुख पुष्पा मेहानी ने बताया की रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

2903203

आज रायगढ़ में आयोजित शिविर में तकरीबन 79 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया,जिसमें ना केवल मिशन के पुरुष सदस्यों बल्कि महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।वहीं महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि निरंकारी मिशन के कार्यों को हमेशा मैं देखता हूं ये जन कल्याण की दिशा में बहुत अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह स्वच्छता अभियान के तहत जल संवर्धन की दिशा में तालाबों की सफाई हो या मानवता का संदेश लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन हो ,मै इनके इस नेक कार्यों के लिए इनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। गौरतलब है कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में यह मानव एकता दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो करुणा और एकत्व की भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment