
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर / दिनांक 12.08.2026 को प्रार्थिया लक्ष्मी बाई, निवासी ब्लॉक कॉलोनी कुनकुरी, जिला जशपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थिया के पुत्र शंकर चौहान को उसके पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई थी। शंकर चौहान, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा यादव ने 18.12.2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसे मार्च 2026 में कथित रूप से बेच दिया गया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 149/2026, धारा 81 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा धारा 143(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली, उम्र 43 वर्ष, को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बाल खरीदने का काम करता था, इसी दौरान कुनकुरी में उसकी पहचान आरोपिया यशोदा यादव से हुई थी,। आरोपी सकरु आलम से पूछताछ पर पर उसके द्वारा बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन के पास पहुंचाने संबंधी जानकारी सामने आई।इसके बाद डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर पश्चिम बंगाल भेजी गई, जहां शेख अलविन, उम्र 52 वर्ष, से पूछताछ की गई। , उसने बताया कि मार्च 2026 में यशोदा यादव के बच्चे को ₹1 लाख 80 हजार में खरीदकर अपनी बेटी को दे दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बच्चे को बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया तथा उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। बरामद बच्चे की वर्तमान उम्र लगभग 09 से 10 माह है।प्रकरण में सुकरू आलम उर्फ बंगाली, शेख अलविन, निर्मला तिर्की, फूलकुंवारी यादव एवं यशोदा यादव (मां )के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अग्रिम विवेचना जारी है।




