---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान में नाबालिग से दुष्कर्म .. आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3799202

खबर खुलेआम

13 जुलाई, रायगढ़ महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है। रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र 38 साकिन दरोगा पारा बुढ़मई मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment