
खबर खुलेआम
घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी अनुसार कंचनपुर स्थित एनटीपीसी तिलाईपाली टाउनसीप कॉलोनी के पास ट्रेन कि चपेट मे आने से ग्रामीण मौत हो गई है। घटना लगभग शाम 5 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। बताये अनुसार मृतक कि गाय रेल्वे ट्रेक मे थी उसे हटाने के लिए गया था उसी समय अचानक से ट्रेन आ गई । गाय कि किसी तरह बच गई परन्तु ट्रेन ग्रामीण बुजुर्ग को घसीटते हुए ले गई जिससे बुजुर्ग कि मौके पर मौत हो गई ।
मृतक कि पहचान मोहन सिंह पिता रिखी राम उम्र 60 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना घरघोड़ा के रूप मे कि गई है। घरघोड़ा पुलिस मौके पर मौजूद है वहीं शव को कब्जे मे लेकर आगे की जांच करवाई में जुट गई है।
इधर, ग्रामीण की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखा गया। लोगों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा उपायों की मांग उठाई है। ट्रेन मे ग्रामीण कि कट के मरने लेकर मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहे हैं ।









