पुलिस आरक्षक पर लगा महिला ने लगाया गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

जिले के भूपदेवपुर थाने में पदस्थ आरक्षक के ऊपर गंभीर आरोप लगा है जानकारी अनुसार एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला सक्ति जिले के रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरक्षक ने 5 साल तक शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार किया गया है। इसके अलावा घर बनवाने के नाम पर महिला के 15 तोला सो ना भी ले गया और बैंक से 9 लाख रुपए लोन निकलवाकर अपने पास रख लिया। महिला को बाद में पता चला कि आरक्षक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इसके बाद वह उसके घर गई। जहां उसे मारपीट कर भगा दिया गया। मनोज को पहले से जानती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने सक्ति थाने अपने भाई के साथ आकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5 सालों से अपने पति से अलग होकर अपने घर में रहती है। आरोपी मनोज कुमार यादव से पहले से उसकी जान पहचान है। वर्तमान में वह भुपदेवपुर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान निवास पुलिस लाइन रायगढ़ में रहता है। जो मूल निवास वीरभाटा (मालखरौदा) से है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment