---Advertisement---

महापौर के खिलाफ अश्लील टिप्पणी का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4461536

खबर खुलेआम

रायपुर। महापौर रायपुर के विरुद्ध अश्लील गाली-गलौज करते हुए वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अनिल सोनकर ने 3 सितंबर 2026 को थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया/मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर वीडियो बनाने वाले आरोपी की पहचान की।जांच के दौरान पुलिस ने विजय उर्फ सोनू महेश्वरी (24) निवासी देवपुरी, आमातालाब, दुर्गा मंदिर के पास, थाना टिकरापारा, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब वीडियो बनाने और उसे प्रसारित करने की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment