---Advertisement---

पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी .. 35 निरीक्षकों के तबादले .. रायगढ़ से 2 के नाम शामिल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4274451

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। राज्य पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी आदेश में 34 निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक समेत कुल 35 अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नवीन इकाइयों में पदस्थ किया गया है।

देखे पूरी सूची 👇🏼👇🏼

4274451
4274445

जारी सूची के अनुसार रायगढ़ जिले में पदस्थ निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह का स्थानांतरण जिला दंतेवाड़ा , निरीक्षक अमित कुमार तिवारी का स्थानांतरण जिला बलरामपुर-रामानुजगंज किया गया है। दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना इकाई में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक कांकेर जिले से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को भी अन्य जिलों में भेजा गया है। वहीं राजनांदगांव, रायपुर ग्रामीण, बिलासपुर, गरियाबंद, दुर्ग और अन्य इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।सूची में रंजीत प्रताप सिंह को जिला सुकमा से जिला सूरजपुर, लोमेश कुमार सोनवानी को जिला सुकमा से अजाकवि पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, जबकि निर्मल जांगड़े, सोमेश सिंह बघेल, अच्युत तिवारी और रामकुमार साव को कांकेर से जिला सरगुजा भेजा गया है।इसी तरह रमेश कुमार जायसवाल, योगेश कुमार वर्मा और यशवंत कुमार श्याम को कांकेर से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मनीष चंद्र नागर को कांकेर से कोरबा तथा अभिषेक महोबिया, रामचंद्र साहू और मनीष कुमार नेताम को कांकेर से बलरामपुर-रामानुजगंज भेजा गया है।राजनांदगांव जिले से भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें संग्राम सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, राजेश साहू, पुरुषोत्तम लाल, सत्यनारायण देवांगन, निलन सिंह और रमेश कुमार पटेल को जिला सूरजपुर तथा नवल प्रसाद कश्यप को जिला कोरिया भेजा गया है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment