
खबर खुलेआम
संकुल प्रभारी और समन्वयक ने लिया संकुल केंद्र मिडमिडा से समस्त प्रधान पाठकों का बैठक
रायगढ़। शिक्षण सत्र 2026-27 का स्कूल खुलने मे मात्र 2 दिवस शेष रह गए है। शासन ने नये सत्र की तैयारी हेतु शिक्षा विभाग कों निर्देशित कर दिया गया है इसी के परिपालन मे संकुल केंद्र मिडमिडा समस्त स्कूलों के संस्था प्रमुख का बैठक संकुल केंद्र मिडमिडा मे रखा गया। इस बैठक मे संकुल समन्वयक बिजेंद्र चौहान ने बैठक का एजेंडा बताते हुवे सर्वप्रथम संकुल के समस्त शालाओं की साफ सफाई किचन सेड की साफ सफाई पर विशेष चर्चा कर निर्देशित किया गया चुंकि राज्य शासन ने निर्देशित कर दिया हे 16 जून से स्कूल खुलना है समस्त स्कूल दुरुस्त रहे बैठक की का मुख्य बिंदु शाला प्रवेश उत्सव प्रथम दिवस ही मनाना है साथ ही बच्चों कों न्योता भोजन देना है, निः शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश वितरण भी करना है,शिक्षा मे गुणवत्ता लाने हेतु 16 जून से ही बच्चों कों ब्लु प्रिंट आधार पर अभ्यास करवाना है, बच्चों के उपस्थिति हेतु सत्र के प्रथम तिहाई मे उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम नहीं होना है, शिक्षकों डोर टू डोर जा कर अधिक संख्या मे बच्चों कों भर्ती कर उपस्थिति बढ़ाना है, बच्चों कों अनुशासित करने हेतु नियमित शालाओं मे सुबह एवं अवकाश के उपरांत प्रार्थना करवाना है बच्चों का भोजन व्यवस्था कतार मे बैठा कर खिलाना है इस हेतु बैठक मे समस्त प्रधान पाठको निर्देशित किया गया साथ ही नये सत्र हेतु बधाई दिया गया बैठक मे संकुल प्राचार्य अजीता लकड़ा एवं संकुल समन्वयक बिजेंद्र चौहान के निर्देशन मे बैठक सम्पन्न हु इस बैठक मे 5 प्राथमिक प्रधान पाठक प्रभुदत्त पढ़ी, चंचला बैरागी, हेमंत निर्मलकर, नेहा टंडन, रिंकी बिसि,2 माध्यमिक प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी दुबे, शशिकिरण तिग्गा की उपस्थिति रही साथ ही हाई स्कूल मिडमिडा शिक्षकों की भी उपस्थिति रही.











