
डेस्क खबर खुलेआम
भाटापारा। शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी डिलेश कुमार साहू (30 वर्ष), निवासी बारगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने आरोपी विरेन्द्र साहू एवं उसकी पत्नी गामिनी साहू के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 13 दिसंबर 2021 को आरोपियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर शासकीय नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रार्थी से 2 लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही बैंक खाते का स्टेटमेंट तथा पावर होल्डिंग कंपनी में किए गए ऑनलाइन आवेदन की पावती सहित अन्य दस्तावेज जुटाए गए।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त 2026 को आरोपी दंपत्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 2 लाख रुपये प्राप्त करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।
गिरफ्तार आरोपी 1. विरेन्द्र साहू, पिता स्व. बालमुकुंद साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर।
2. गामिनी साहू, पति विरेन्द्र साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा/मिर्च चिल्हाटी, अंबागढ़, वर्तमान पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर।









