---Advertisement---

नवागढ़ मे मनाया विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव .. सांसद राधेश्याम ने बांटी सौगातें

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 06 22 13 55 01 23 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत नवागढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया का शिक्षिकाओं द्वारा प्राकृतिक फूल-पत्तियों से निर्मित मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रेरित किया गया।

3578623

अपने संबोधन में सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है, जो परिवार की दशा और दिशा बदल सकती है। शिक्षा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा अवसर प्रदान करती है। आज गांव के बच्चे भी दूर-दूर जाकर शिक्षा का लाभ ले रहे हैं। हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।इस अवसर पर सांसद ने विद्यार्थियों को स्कूल गणवेश, कॉपी एवं पुस्तकें वितरित कीं। साथ ही क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

3578049

शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में सांसद निधि से एक डिजिटल बोर्ड भी प्रदान किया गया। इस पहल की क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना करते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया।

3578620

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जिला पंचायत सदस्य मुरलीधर राठिया, मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, विजय डनसेना जनपद सदस्य राजेंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत के सरपंच, भाजपा नेता कार्यकर्त्ता खंड शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बड़ी संख्या मे शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।

3578045
3578046

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment