
डेस्क खबर खुलेआम
सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र से एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसमे प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज एक नाबालिग युवती ने कूदने के लिये मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।दरअसल, हसौद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार किए जाने से नाराज होकर नाबालिग युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हसौद पुलिस और 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पहले युवती को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद आरक्षक घनश्याम पांडे और कमलेश धारिया ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़कर नाबालिग युवती को समझाते हुए सुरक्षित नीचे उतारा।पुलिस और 112 टीम की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया। युवती को फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के लिए हसौद थाना ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही नाबालिग को आवश्यक समझाइश और संरक्षण प्रदान किया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं समय रहते पुलिस की तत्परता से नाबालिग युवती को सुरक्षित बचा लिया गया।





