---Advertisement---

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खाया कीटनाशक .. पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4646286

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ति से विशेष सहयोगी

सक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।मामला चौकी अड़भार थाना मालखरौदा क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतिका आरती गवेल की शादी 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल गवेल, उसकी सास शांति बाई गवेल और ससुर शशि कुमार गवेल द्वारा आरती को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के बयान के अनुसार आरती ने 20 जून 2026 को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान 27 जून 2026 को जिला अस्पताल कोरबा में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने राहुल गवेल, शांति बाई गवेल और शशि कुमार गवेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 332/2026 में धारा 80(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस विवेचना पूरी करते हुए 19 सितंबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment