
डेस्क खबर खुलेआम
मालखरौदा। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिहरीद में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिहरीद मेन रोड स्थित तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।मिली जानकारी के अनुसार, डभरा क्षेत्र के ग्राम कासा निवासी पति-पत्नी मोटरसाइकिल से जैजैपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पिहरीद मेन रोड स्थित तालाब के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।बताया जा रहा है कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक अमेराडीह निवासी हैं। हादसे में घायल सभी चार लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।







