---Advertisement---

चलती बसों में चेन चोरी करने वाले गिरोह .. 7 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4270776

डेस्क खबर खुलेआम

चलती बस में यात्रियों को घेरकर करते थे वारदात, CCTV फुटेज से हुआ गिरोह का खुलासा

कोरबा/ बिलासपुर। कोरबा और बिलासपुर में चलती बसों में यात्रियों को घेरकर सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चेन की बिक्री से मिले 8 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। गिरोह की एक अन्य महिला सदस्य, जिसे चोरी की चेन बेचने की बात सामने आई है, फिलहाल फरार है। मामला 2 अगस्त का है। बांकीमोंगरा निवासी भगवान राम प्रधान अपनी पत्नी गीता प्रधान के साथ काम के सिलसिले में बिलासपुर गए थे। वापसी के दौरान दोनों ने नेहरू चौक बिलासपुर से बस पकड़ी। बस में भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिली और दोनों खड़े होकर सफर कर रहे थे।इसी दौरान महामाया चौक के पास कुछ महिलाएं बस में सवार हुईं। शनिचरी चौक रतनपुर के पास इन महिलाओं ने गीता प्रधान के साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली। वारदात के बाद सभी महिलाएं बस से उतरकर फरार हो गईं।रतनपुर पहुंचने के बाद जब बस खाली हुई, तब गीता प्रधान को अपने गले से सोने की चेन गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने 11 अगस्त को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शनिचरी चौक रतनपुर और महामाया चौक बिलासपुर के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान कोनकोना और ठिहईभाठा, थाना बांगो क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं के रूप में हुई।इसके बाद पुलिस टीम ने कोरबा पुलिस की मदद से कोनकोना में दबिश दी और 7 महिलाओं तथा 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चलती बस में यात्रियों को घेरकर धक्का-मुक्की करने और इसी दौरान चेन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार चोरी की चेन गिरोह की एक अन्य महिला सुरतनी गिरी, निवासी रामनगर, थाना कुसमी को 20 हजार रुपए में बेची गई थी।आरोपियों के मुताबिक चेन बेचने से मिले 20 हजार रुपए में से 12 हजार रुपए खर्च हो चुके थे, जबकि शेष 8 हजार रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। फरार सुरतनी गिरी की तलाश जारी है। कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment