![BREkING NEWS : विषैले जंतु ने पिता पुत्री को काट … 4 वर्षीय पुत्री की मौत - पिता का उपचार जारी 1 IMG 20230730 WA0021](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230730-WA0021-1024x768.jpg)
डेस्क खबर खुलेआम
![BREkING NEWS : विषैले जंतु ने पिता पुत्री को काट … 4 वर्षीय पुत्री की मौत - पिता का उपचार जारी 2 IMG 20230730 WA0020](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230730-WA0020-1024x768.jpg)
धरमजयगढ़ – बरसात के साथ ही जहरीले सांपो का खतरा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है बीते दिनों सर्पदंश से हुए एक बच्चे की मौत के बाद आज फिर एक 4 वर्षीय बच्ची काल के गाल में समा गई वहीं उसके पिता को देर रात धरमजयगढ़ से लैलूंगा अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।आपको बता दे उक्त ढोढ़ागांव की है जहां अलमा खेचवा पिता पनिकराम दोनो पिता पुत्री अपने घर में जमीन पर सो रहे थे की रात तकरीबन 11 बजे के आसपास दोनो को विषैले करैत सांप ने डस लिया जिसके बाद दोनो को अस्पताल लाया गया जहां आज सुबह 4 वर्षीय लड़की की मौत हो गई जबकि पनिक राम को रात में लैलूंगा के सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया घटना को परिजनों ने बताया कि लड़की को सांप काटने की बात सुबह पता चली जब लड़की ने बताया कि उसके पेट दर्द हो रहा है जिसके बाद उसे झाड़फुंक के लिए गांव के ही बैगा के पास ले जाया गया उसके बाद लड़की को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है ।