---Advertisement---

पेड़ से टकराई बाइक .. 18 वर्षीय युवक की मौत .. दो गंभीर घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4888996

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। सक्ती जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोता गांव से आमनदुला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

4888983

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए मालखरौदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 18 वर्षीय नीरज सारथी को मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज सारथी, पिता केदार सारथी, उम्र 18 वर्ष, बताया जा रहा है।वहीं, हादसे में रोशन बैरागी, पिता राम प्रसाद, उम्र 20 वर्ष और विकास महंत, पिता संतोष दास, उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं घायल युवकों के परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment