महतारी वंदन योजना – तीसरी किस्त इस दिन महिलाओं के खाते में डालेगी सरकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
images 2 9

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ की महिलाओं के काम की खबर सामने आई है। दरअसल सरकार की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी किए जानें की तारीख आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 मई को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में लगभग 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे तय समय पर ही आएंगे। राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिलेंगे।प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment