
खबर खुलेआम

29 नवंबर, रायगढ़ थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में लगी ₹10,300 की नकद रकम बरामद की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.11.2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धरमपुर-कुकुर्दा जंगल के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुआ फड़ पर रेड की। पुलिस की कार्रवाई में मौके से लक्ष्मण कुमार गुप्ता, सत्यानंद जेना, अमित बेहरा एवं सिद्धेश्वर सुरेन्द्र को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, कुछ अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹10,300 नकद बरामद किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।*गिरफ्तार जुआरियों के नाम एवं विवरण इस प्रकार हैं*—1. लक्ष्मण कुमार गुप्ता पिता जीवर्धन गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुकुर्दा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।2. सत्यानंद जेना पिता भेखराम जेना, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम मनुवापाली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।3. अमित बेहरा पिता विपिन बेहरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सकरबोगा, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।4. सिद्धेश्वर सुरेन्द्र पिता देवनारायण सुरेन्द्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जामगांव जुनाडीह, हाल मुकाम ग्राम महापल्ली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़। इस जुआ रेड कार्रवाई में थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक रूपराम पटेल, प्रशांत पंडा, रविन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र कुर्रे, नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







