---Advertisement---

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार .. संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5298377

खबर खुलेआम

19 नवंबर, रायगढ़ रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। कल दिनांक 18 नवंबर 2026 के सीएसपी राहुल उईके के हमराह थाना चक्रधरनगर की टीम ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू (52 वर्ष), निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार किया है।

5298376

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवतियों के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर की टीम गठित की गई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी कर एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। पाइंटर द्वारा निर्धारित संकेत देकर पुलिस टीम को सूचना मिलते ही जवानों ने मकान को चारों ओर से घेरकर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला तथा एक कमरे में एक युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक कार्य के लिए लाने की बात सामने आई। वहीं आरोपी से पूछताछ में उसने पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में संलिप्त होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से प्राप्त 2,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं महिला आरक्षक प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment