---Advertisement---

तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर .. 4 घायल, 5 मोटरसाइकिल, 2 कार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5261553

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। जशपुर जिला के पत्थलगॉव शहर में देर शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां जिंदल बजाज शोरूम के सामने एक बेकाबू अर्टिगा कार ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि 5 मोटरसाइकिलों और 2 कारों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।फिलहाल कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घायलों की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment