---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली भाजपा मंडल की बैठक

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5203301

खबर खुलेआम

15 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

धर्मजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर धर्मजयगढ़ में भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता और तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज भाजपा मंडल धर्मजयगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए।

5203365

बैठक में जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, धर्मजयगढ़ प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर, टीकाराम पटेल, मंडल अध्यक्ष भरत साहू, गोकुल यादव, महेश चेनानी, जनपद अध्यक्ष लिनव राठिया, छाया विधायक हरिश्चंद्र राठिया, महामंत्री भोगेश्वर बेहरा सरकार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस इसी गौरवशाली विरासत और आदिवासी महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।आगामी 15 नवंबर को दशहरा मैदान में सुबह 9 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही सभी को आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजक-सहसंयोजकों, बूथ अध्यक्षों, सरपंचों, बीडीसी, जनपद सदस्यों, पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम को लेकर संगठन के उत्साह को प्रदर्शित किया। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह और दोगुना नजर आया।भाजपा संगठन ने जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब धर्मजयगढ़ की निगाहें 15 नवंबर पर टिकी हैं, जब दशहरा मैदान में जनजातीय गौरव और संगठनात्मक शक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment