---Advertisement---

कार बाइक की जबरदस्त भिड़ंत .. जन प्रतिनिधि की मौत .. 6 घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5201088

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर। जिले के केरसई में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने – सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हुंडई अल्काजार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, और पेड़ पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार विजय लकड़ा की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए।: इस घटना के मामले में ग्राम पंचायत रेमते के सरपंच श्रीमती शरीता ने बताया कि बाइक सवार दोनो लोग राजमिस्त्री का काम करने साजबहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरसई में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक का नाम विजय लकड़ा, निवासी ग्राम पंचायत रेमते के कांसाटोली का रहने वाला था। मृतक विजय लकड़ा ग्राम पंचायत रेमते के वार्ड नंबर 06 का वार्ड पंच था। वहीं उनके साथ जीवन ढोलचुआ जिनका एक पैर टूट गया है उसे अंबिकापुर उपचार के लिए रिफर किया गया है।

5201100

उन्होंने यह भी कहा कि मृतक विजय लकड़ा हमेशा हेलमेट अपने साथ ही रखते थे और हेलमेट पहनकर ही बाईक चलाते थे, उनकी कोई गलती नहीं हो सकती। फिलहाल ग्राम पंचायत रेमते में वार्ड पंच के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार 5 लोग रायगढ़ से छठ पर्व मनाने बिहार जा रहे थे। इसी दौरान केरसई में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ऊपरकछार चौकी प्रभारी देविका मंडावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी और केरसई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment