---Advertisement---

राशन लेने निकला ग्रामीण .. ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5189167

खबर खुलेआम

रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। ग्राम लाखा के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाखा के पास मंगलवार को यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान चेतराम चौहान (40 वर्ष), पिता भोगी लाल चौहान, निवासी सारासमाल, ग्राम पंचायत कर्राजोर, थाना पुसौर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि चेतराम पिछले दो महीने से सराईपाली-देलारी के पास स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था। मंगलवार को वह राशन लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। इसी दौरान रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोट लगने से चेतराम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment