
खबर खुलेआम
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर सुलोचना राठिया ने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति जताया आभार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य परंपरा आधारित) द्वारा संगठन के विस्तार एवं युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने के क्रम में रायगढ़ की श्रीमती सुलोचना राठिया को प्रदेश युवा प्रभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति प्रदेश युवा प्रभाग की कार्यकारिणी में की गई है। इस नियुक्ति से रायगढ़ क्षेत्र में समाज के लोगों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है।

श्रीमती सुलोचना राठिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम, प्रदेश युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष सिंह परते, प्रदेश संगठन प्रभारी सचिव आयुष सिंह राज सहित संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। साथ ही आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी के सहयोग से समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। श्रीमती सुलोचना राठिया ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं देने वाले सभी समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का भी आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।





