
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो
जशपुर / 5.10.2026 को 19 वर्षीय पीड़िता द्वारा थाना पत्थलगांव में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी रितेश यादव दिनांक 03.10.2026 को उसे कार में बैठाकर शाम करीब 07:00 बजे लुड़ेग झंडा घाट जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 69, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया। प्रार्थिया एवं साक्षीगण के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण तैयार किया गया। पीड़िता का परिजनों की सहमति से महिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी रितेश यादव उम्र 19 वर्ष 07.10.2026 को हिरासत में लिया गया अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध प अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






