
खबर खुलेआम
रायगढ़, 30 सितंबर* । दिनांक 29 सितंबर 2026 को थाना साइबर एवं थाना जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गढउमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने मुखबिर की सूचना पर जुआ फड़ में दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल ₹25,070 नगद तथा जुआ सामग्री जप्त की गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए जुआरियों में फैजान खान पिता फिरोज खान उम्र 23 वर्ष निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली, जीतराम बघेल पिता छेदीलाल बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली, विक्की चौधरी पिता रामलाल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी जूटमिल सामने गली थाना जूटमिल, बेदराम यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 38 वर्ष निवासी उर्दना चौक थाना कोतवाली, अमित कुमार सिदार पिता रोहित सिदार उम्र 33 वर्ष निवासी गोढ़ी थाना तमनार हाल मुकाम रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, कांशीराम अजय पिता नारायण अजय उम्र 24 वर्ष निवासी कांशीराम चौक थाना जूटमिल, संतोष कुमार भारद्वाज पिता स्व. सुरेन्द्र भारद्वाज उम्र 39 वर्ष निवासी गढउमरिया थाना जूटमिल तथा शत्रुघन जाटवर पिता कार्तिकराम जाटवर उम्र 25 वर्ष निवासी कांशीराम चौक थाना जूटमिल शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 3, 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है।





