
डेस्क खबर खुलेआम
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास पर दिया जोर
जशपुर। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के अंतर्गत आज मनोरा विकासखंड में सरपंचों एवं सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों के विकास, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार जिला पंचायत सदस्य शांति भगत पंकज कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष मनोरा प्रभाकर यादव मंडल अध्यक्ष सोनक्यारी रामदास यादव मंडल महामंत्री सुषमा सिंह मंडल उपाध्यक्ष हदीश अंसारी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्यामलाल भगत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत भगत मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आरती सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भजूनंदन नायक मंडल उपाध्यक्ष गोविंद राम भगत पूर्व जनपद अध्यक्ष सलमा भगत महिला मोर्चा सोनक्यारी मंडल अध्यक्ष कांटा भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रघुनाथ राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुए।

सालिक साय ने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी । साथ ही अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सरपंचों एवं सचिवों से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

बैठक में विकसित भारत 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य के अनुरूप ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।






