---Advertisement---

प्रोफेसर पर लगे गंभीर आरोप .. छात्राओं ने अश्लील मैसेज के आरोप कि शिकायत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4769481

डेस्क खबर खुलेआम

बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने और फोन व व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मामला बेमेतरा के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय का है, जहां पदस्थ प्रोफेसर जे.पी. राणा पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रोफेसर उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं और फोन तथा व्हाट्सएप के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजते हैं। परेशान होकर छात्राओं ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हमने अपनी शिकायत रखी है। प्रोफेसर का व्यवहार हमारे प्रति बिल्कुल सही नहीं है।

हमें फोन और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे जाते हैं। जब न्याय नहीं मिला, तब हमें कलेक्ट्रेट आना पड़ा। छात्राओं का दावा है कि कलेक्ट्रेट आने से पहले उन्होंने मामले की शिकायत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीणा त्रिपाठी से भी की थी। आरोप है कि प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय दबाने की कोशिश की और कहा कि मामला बाहर जाने पर कॉलेज की बदनामी होगी। कॉलेज स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से निराश होकर छात्राओं को जिला प्रशासन की शरण लेनी पड़ी। इस संबंध मे वीणा त्रिपाठी प्राचार्य ने कहा की मेरे पास छात्रा आये थे शिकायत लेकर कुछ देर बाद प्रोफेसर जे पी राणा अपना इस्तीफा लेटर ऑफिस में देकर चला गया। छात्राओं ने डिजिटल साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल्स की जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस संवेदनशील मामले में जांच के बाद क्या कदम उठाता है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment