---Advertisement---

छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन ने वन बल प्रमुख को सौंपा मांग पत्र

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4698212

डेस्क खबर खुलेआम

परिक्षेत्र निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराने सहित कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन के अधिकार की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन की ओर से प्रांताध्यक्ष धनलाल साहू एवं प्रदेश महासचिव विक्रांत कुमार विजेंद्र ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, रायपुर, छत्तीसगढ़ को मांग पत्र सौंपकर विभागीय व्यवस्था एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।एसोसिएशन द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में प्रमुख रूप से दो बिंदुओं को शामिल किया गया है।

4700309

एसोसिएशन ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य संपादित किए जा सकें।वहीं दूसरी प्रमुख मांग में वन क्षेत्रपाल के अधीनस्थ कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन के मतांकन का अधिकार वन क्षेत्रपाल को दिए जाने की मांग की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि वन क्षेत्रपाल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते हैं, इसलिए उनके कार्य मूल्यांकन में वन क्षेत्रपाल की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दोनों मांगों पर विभागीय स्तर पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। मांग पत्र सौंपने के दौरान एसोसिएशन ने कर्मचारियों से जुड़े इन विषयों के निराकरण को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment