
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर दिनांक – 22.09.2026आबकारी एक्ट के तहत गोलबाजार पुलिस की कार्यवाही कि गई है कार्यवाई में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, बीयर, एक्टिवा मोपेड एवं बिक्री रकम जप्त (कुल कीमती 1,12,300/- रुपये) जब्त कि गई है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) तर्केश्वर पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) विवेक शुक्ला एवं सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोलबाजार प्रशिक्षु डीएसपी अमित कोसमा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना गोलबाजार द्वारा निम्न कार्यवाही की गई । दिनांक 21.09.2026 को थाना गोलबाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मटन मार्केट के सामने आंचल ट्रेडर्स के पास, रायपुर में दो व्यक्ति अपनी एक्टिवा मोपेड (CG 04 OT 7601) में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।सूचना की तदीक कर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई:1. IGNITE GREEN CLASSIC WHISKY : 07 नग (कीमत ₹5,600)2. FRIENDS PREMIUM WHISKY : 07 नग (कीमत ₹7,280)3. THUNDERBOLT ROYAL SUPER STRONG BEER : 02 नग (कीमत 420) कुल शराब मात्रा: 11.8 बल्क लीटर (कुल कीमत ₹9,700) बिक्री रकम: ₹4,000 एक्टिवा मोपेड (CG 04 OT 7601): कीमत 95,000 कुल जप्ती मूल्य: 1,12,300 गिरफ्तार आरोपी:1. अरूप घोष पिता अशोक घोष, उम्र 29 वर्ष, निवासी – बुढ़ापारा गणेश मंदिर के सामने, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।2. विकास माटिन पिता शम्भू नाथ माटिन, उम्र 44 वर्ष, निवासी – बुढ़ापारा गणेश मंदिर के सामने, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर।आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



