---Advertisement---

‘ काली करेंसी ‘ के नाम पर करोड़ों की ठगी .. गिरोह के 2 और सदस्य गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4652300

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आए करोड़ों रुपये के ‘Wash & Wash/Black Currency Scam’ मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त दो अन्य आरोपियों रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।पुलिस के अनुसार, थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 330/26, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले की जांच लगातार जारी है। इससे पहले पुलिस ने कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय, दीपिका पॉलीवाल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, विवेक सिंह, शुभम पांडेय, योगेन्द्र चौहान और बालमुकुंद दीक्षित सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 करोड़ रुपये से अधिक नगदी, 20 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नोट के आकार के काले पेपर, कांच की प्लेट्स सहित अन्य सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों के आपसी संपर्क और लेन-देन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और दीपक सिंह की कथित संलिप्तता सामने आई।इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और लगातार तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से प्रकरण में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (39), पिता नंदकिशोर सिंह, रूस्तम जी ग्लोबल सिटी, विरार वेस्ट, जिला पालघर, मुंबई का निवासी है। वहीं दीपक सिंह (46), पिता वीरेन्द्र सिंह, रोज गार्डन बिल्डिंग, मीरा रोड, जिला पालघर, मुंबई का निवासी बताया गया है। पुलिस की कार्रवाई से इस अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह की गतिविधियों और आपसी नेटवर्क से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment