---Advertisement---

कुएं में मिला ग्रामीण का शव .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4638556

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कांटाझरिया में कुएं से 72 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।मृतक की पहचान उदल राठिया, पिता स्व. बोलो राम राठिया, उम्र 72 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।जांच अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया कुएं के पानी में डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment