---Advertisement---

पत्नी से अवैध सम्बन्ध .. किरायेदार ने मालिक कि कर दी हत्या ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4635861

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर में किराएदार ने विवाद के बाद गला घोंटा, ऑटो पार्ट्स दुकान चलाता था।रायपुर के गनौद गांव में पत्नी से अवैध संबंध के शक में मकान मालिक और किराएदार के बीच हुआ विवाद, मारपीट के दौरान किराएदार ने गला दबाकर की मकान मालिक की हत्या।रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी से किराएदार के अवैध संबंध होने के शक को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि किराएदार ने गला दबाकर मकान मालिक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किराए के मकान में रहकर चलाता था ऑटो पार्ट्स की दुकानपुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान ग्राम गनौद निवासी वेद राम साहू (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25 वर्ष) है। वह ग्राम धमनी भाटापारा, वार्ड नंबर-2, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर का रहने वाला है। बताया गया है कि पुरुषोत्तम धीवर पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रह रहा था और वहीं ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था। पत्नी से संबंध के शक को लेकर की हत्या पुलिस जांच में सामने आया है कि वेद राम साहू को अपनी पत्नी और किराएदार पुरुषोत्तम धीवर के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती थी। मृतक द्वारा आरोपी के साथ गाली-गलौज और विवाद किए जाने की बात भी पुलिस जांच में सामने आई है।

4610135

घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई और मारपीट में बदल गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसघटना की सूचना सुबह करीब 11:30 बजे राखी थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment