---Advertisement---

नहर में मिली अज्ञात लाश, पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4582777

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। जैजैपुर थाना क्षेत्र के बरदुली-तुमीडीह नहर माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा नहर से शव को बाहर निकालने के साथ मृतक की पहचान कराने की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment