---Advertisement---

समारुमा स्कूल में 8 माह की इंग्लिश स्पोकन कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4537772

डेस्क खबर खुलेआम

प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

दिनांक 11 सितंबर 2026 को शासकीय मिडिल स्कूल, सामारुमा में विद्यार्थियों के लिए 8 माह की इंग्लिश स्पोकन कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जिंदल एसएसडी प्लांट हेड श्री सुभाष जैन, एचआर हेड प्रकाश पटेल एवं कैप्टन एब्रार मियां की गरिमामयी उपस्थिति रही।

4537763

कार्यक्रम में शासकीय मिडिल स्कूल, सामारुमा के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के पठन, लेखन, बोलने एवं समझने की क्षमता को विकसित करना तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। 8 माह की यह इंग्लिश स्पोकन कोचिंग विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।जिंदल एसएसडी, पुँजीपथरा – जिंदल फाउंडेशन (सीएसआर) द्वारा आसपास के ग्रामीण एवं शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment