
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना देवेन्द्र नगर पुलिस ने 10 सितंबर 2026 को इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी कर संचालक एवं मैनेजर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 द्वारा कथित तौर पर अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।पुलिस ने स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ में युवतियों ने संचालक एवं मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए।मामले में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 4, 5 एवं 7 में अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।





