---Advertisement---

नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत .. बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4514369

डेस्क खबर खुलेआम

राजनांदगांव। नाबालिग बालिकाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में सुरगी पुलिस चौकी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 54 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने सुरगी पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया के मुताबिक, 7 सितंबर को उनकी दो नाबालिग बेटियां स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गली के पास आरोपी ने दोनों बालिकाओं को रोककर उनके साथ कथित रूप से गलत हरकत और छेड़छाड़ की। मामले कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुरगी पुलिस चौकी, थाना बसंतपुर ने तत्काल अपराध क्रमांक 414/2026 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 तथा POCSO Act 2012 की धारा 8 के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।साक्ष्य जुटाकर आरोपी की गिरफ्तारीमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंगद कुमार साहू (54 वर्ष), पिता मयाराम साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 16, ग्राम मोखला, चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment