---Advertisement---

बनगांव बी में फुटबॉल मैच का समापन .. जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4488579

डेस्क खबर खुलेआम

खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : सालिक साय

जशपुर। जिले के ग्राम बनगांव बी में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।समापन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला भगत, लोकेर सरपंच नीलमती पैंकरा, डुमरबहार सरपंच जगत तारणी मिंज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नीलाम्बर यादव, उपसरपंच गोविंद यादव, अटल साय, पंच राजेश्वर भगत, बिमल यादव, सुंदर साय, हाजिर मोहम्मद, दिलबोध भगत सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोरसमापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व का गुण विकसित करते हैं

4488590

।उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जीत-हार को सकारात्मक रूप से लेने का आह्वान किया।सालिक साय ने कहा कि आज के युवा ही आने वाले समय में क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे। इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।आयोजन समिति को दी बधाईजिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही पूरा आयोजन खेल भावना और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment