---Advertisement---

पसान क्षेत्र के हर ग्राम, हर मोहल्ले में गूंजेगी कान्हा की जयकार, मटकी फोड़ से सजेगा जन्माष्टमी का उत्सव

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4451238

डेस्क खबर खुलेआम

दीपक गुप्ता कि विशेष रिपोर्ट जीपीएम

पसान, कोरबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर पसान क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। हिंदू धर्मरक्षण संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए हर ग्राम और हर मोहल्ले में दही हांडी प्रतियोगिता, मटकी फोड़ एवं श्रीकृष्ण-राधा की झांकियों के साथ पर्व को हर्षोल्लास से मनाने का आह्वान किया है।राजकुमार पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश आज भी मानव समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान कृष्ण ने धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने गीता के संदेश “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत…” का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए भगवान का अवतार युग-युग में होता है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष पसान क्षेत्र के अनेक गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिताओं एवं धार्मिक आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं। संगठन पिछले करीब छह वर्षों से क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता के लिए लगातार कार्य कर रहा है, जिसका प्रभाव अब गांव-गांव में होने वाले धार्मिक आयोजनों में दिखाई दे रहा है। हिंदू धर्मरक्षण संगठन के सचिव ओम जायसवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजन करने वाली समितियों का संगठन की ओर से सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि संगठन के प्रयासों से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं सह-कोषाध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगों को जन्माष्टमी सहित हिंदू पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।मीडिया प्रभारी हिमांशु पांडेय एवं सह-मीडिया प्रभारी सौरभ प्रजापति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के मामले में पसान क्षेत्र का नाम अब पूरे कोरबा जिले में प्रमुखता से लिया जाने लगा है।40 किलोमीटर क्षेत्र में संगठन का विस्तारअध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि संगठन द्वारा जल्के, पिपरिया, पसान, लैगा और सेमरा सहित करीब 40 किलोमीटर के क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में धर्म के प्रति जागरूकता, सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय एकता और समाज की एकता हमारा संकल्प है। जात-पात की करें विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई—यही हमारा लक्ष्य है।” संगठन के संयोजक एवं संरक्षक हरि प्रसाद शास्त्री, राम शरण सिंह, लालता प्रसाद पांडेय, अमरनाथ साहू, आनंद मित्तल, अनिल सोमानी, बजरंग जायसवाल, अनिल गुप्ता, सुरेश जलान, पटेल सिंह तवर, कुशल सिंह अर्मो, दुर्गेश प्रताप सिंह राजपूत, राजेश प्रजापति, रमेश वाकरे, ओम प्रकाश पोर्ते, संतोष साहू, हरि जायसवाल सहित संगठन के सभी सदस्यों, ग्राम प्रभारियों एवं क्षेत्रवासियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रसन्नता और सामाजिक एकता लेकर आए।जय श्री कृष्ण।“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।”

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment