
डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर
जशपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 10 निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को दूसरे थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रिजर्व केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को भी थाना प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश यादव को कुनकुरी से बागबहार, जितेन्द्र ताम्रकार को कांसाबेल से पत्थलगांव तथा विनीत कुमार पाण्डेय को पत्थलगांव से कांसाबेल भेजा गया है। वहीं गौरव पाण्डेय को बगीचा से नारायणपुर और कोमल सिंह नेताम को नारायणपुर से फरसाबहार थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह संदीप कौशिक को तपकरा से सन्ना, भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा को रिजर्व केंद्र जशपुर से कुनकुरी, विक्रांत कुमार सोन को रिजर्व केंद्र से बगीचा और त्रिलोक प्रधान को रिजर्व केंद्र से तपकरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण भगत को रिजर्व केंद्र जशपुर से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव पत्थलगांव थाने में हुआ है। यहां पदस्थ विनीत कुमार पाण्डेय का तबादला कांसाबेल किया गया है, जबकि कांसाबेल थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार को पत्थलगांव की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से किया गया है। जिले के कई प्रमुख थानों में थाना प्रभार बदलने से पुलिस महकमे में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







